फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सस्ते रिफाइंड तेल और रंगीन पोहे से बनाई जा रही डेढ़ लाख की सोन पापड़ी जब्त

सार

बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिना लाइसेंस संचालित मिठाई फैक्टरी पर छापा मारा। फैक्टरी में मिलावटी सोनपापड़ी और अन्य सामग्री जब्त की गई। विभाग ने त्योहारों में सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
अनूपशहर बस अड्डा क्षेत्र ​स्थित सोन पापड़ी बनाने वाला गोदाम, जहां पर की गई छापामार कार्रवाई। स्
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को अनूपशहर रोड स्थित गौरीशंकर लोहे वाली गली में एक फैक्टरी पर छापा मारा। फैक्टरी में बिना लाइसेंस के सस्ते रिफाइंड तेल और रंगीन पोहे से मिलावटी सोनपापड़ी तैयार की जा रही थी। टीम ने मौके से करीब डेढ़ लाख रुपये की मिठाई और अन्य सामग्री जब्त की है। दिवाली पर इसकी सप्लाई होने थी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि फैक्टरी में तैयार की जा रही सोनपापड़ी पर देसी घी से निर्मित लिखा हुआ था, जबकि सच्चाई यह थी कि उसमें देसी घी की जगह सस्ता रिफाइंड तेल और रंगीन पोहा मिलाया जा रहा था। काजू और पिस्ता के नाम पर भी गुमराह किया जा रहा था। असली मावा की जगह रंगीन पोहे को मिलाकर उसे मावा जैसा दिखाया जा रहा था।
दीपावली से पहले नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई। छापे के दौरान फैक्टरी से 400 ग्राम के 1990 और 800 ग्राम के 1200 डिब्बे सोनपापड़ी बरामद हुई, जिन पर देसी घी से निर्मित लिखा था।
विज्ञापन

टीम ने मौके से मिठाई के अलावा रिफाइंड तेल, रंगीन पोहा, पैकिंग मटेरियल और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की। फैक्टरी से चार सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच में सामने आया कि फैक्टरी बिना किसी लाइसेंस के संचालित की जा रही थी। यहां न तो साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा था और न ही खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था।

आमजन से विभाग की अपील
खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों के मद्देनजर आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि दीपावली के अवसर पर मिठाई या अन्य खाद्य सामग्री सिर्फ लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही खरीदें। अगर कहीं मिलावट या संदिग्ध सामग्री की जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी खाद्य सुरक्षा अधिकारी या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें