अनूपशहर के एलडीएवी इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने दौड़ और लंबी कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का विकास हुआ।
अनूपशहर। एलडीएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अनूपशहर प्रियंका गोयल रहीं। 800 मीटर दौड़ में अंकित राजौरा व मोनिका अव्वल रहीं।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि खेल से छात्र-छात्राओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। प्रधानाचार्य शशि बाला पंत ने कहा कि खेल से विद्यार्थी अपने सफल कैरियर का निर्माण कर सकते हैं। प्रबंधक संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि खेल में खिलाड़ी के लिए हार जीत नहीं बल्कि प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण होता है।
प्रवक्ता अखंड प्रताप ने बताया कि 800 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग अंकित राजोरा श्योदान सिंह इंटर कॉलेज ताल विवियाना प्रथम, हिमांशु एलडीएवी द्वितीय व डेविड एलडीएवी तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में मोनिका ताल प्रथम, प्रियंका ऊंचागांव द्वितीय और तरुणा विवेकानंद तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
600 मीटर दौड़ बालिका सब जूनियर राशि ताल विवियाना प्रथम, वर्षा ताल विवियाना द्वितीय, दीपांशी एलडीएवी तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद सब जूनियर बालिका वर्ग दीपांशी एलडीएवी प्रथम, राशि राघव ताल विवियाना द्वितीय, प्रियांशी जीडीएवी तृतीय स्थान हासिल किया।