फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कहीं नाला सफाई पर हो रहा काम, कहीं खानापूर्ति

विज्ञापन
शिकारपुर में नाला सफाई करती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। बारिश से पहले नाला सफाई के निर्देशों के बाद भी नगर निकायों में सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। जिले के 17 निकाय क्षेत्रें में से चुनिंदा निकायों में ही नाला सफाई अभियान शुरू किया गया है। आरोप है कि कई निकायों में कर्मचारी केवल फोटो खिंचवाकर खानापूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश के सीजन से पहले सभी निकाय क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में नाला सफाई के लिए शासन ने आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि 20 मई तक सभी नालों को साफ कर दिया जाए। इसके बाद जिले की नौ नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में नाला सफाई के लिए प्रक्रिया शुरू की जानी थी।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले की नगर निकायों में नाला सफाई शुरू तो की गई लेकिन अपेक्षित गति से कार्य शुरू नहीं किए जाने के कारण अभी भी पानी निकासी की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। नगर क्षेत्र के बीच से गुजर रहे सिंचाई विभाग के नाले की अभी तक सफाई नहीं हुई है। इसी प्रकार सिकंदराबाद क्षेत्र में मोहल्ला शेखवाड़ा का नाला भी गंदगी से अटा पड़ा है।
विज्ञापन

निकाय अधिकारियों का दावा है कि एक से 15 मई तक सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए प्रतिदिन जिला प्रशासन के व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटो अपडेट किए जा रहे हैं। इसके बाद भी विभिन्न निकाय क्षेत्रों में कई मुख्य नाले ऐसे हैं, जिनकी सफाई अब तक शुरू नहीं हुई है।


एक से 15 मई तक नाला सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 15 मई तक सभी नालों को साफ कर दिया जाएगा। अन्य निकायों के अधिकारियों को भी नाला सफाई के कार्य को समयावधि से पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं। - डाॅ. अश्विनी कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें