फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कभी ठंड तो कभी बारिश का बहाना टेंडर के बाद भी नहीं बनाई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। टेंडर होने के आठ माह बाद भी अंसारी रोड चौराहे से डिप्टी गंज तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। कभी अत्यधिक ठंड, कभी पाइप लाइन का काम होने तो कभी बारिश का बहाना बनाकर अधिकारी पल्ला झाड़ते रहे। इसकी वजह से 30 लाख की आबादी रोजाना परेशानी झेलने को मजबूर है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के अंसारी रोड चौराहे से अंबर सिनेमा होते हुए डिप्टी गंज तक सड़क की हालत खराब हो चुकी है। लगातार चार दिन की बारिश से स्थिति और खराब हो गई। सड़क टूटी होने की वजह से दिनभर जाम की स्थिति भी बनी रहती है। इस सड़क से प्रतिदिन 30 हजार से अधिक आबादी को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस सड़क के निर्माण के लिए करीब आठ माह पहले 39 लाख रुपये का टेंडर निकाला गया था। इसके बावजूद अधिकारियों की बेरुखी की वजह से अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। व्यापारी दुर्गेश कुमार का कहना है कि गड्ढों से भरी सड़क की वजह से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। दिनभर सड़क से उड़ती धूल बीमारियों की भी वजह बन रही है।
विज्ञापन




बोले लोग, पहले नहीं देखे इतने बुरे हालात
अंबर सिनेमा निवासी राजकुमार सिंह ने बताया कि शहर की सड़कों के इतने बुरे हालात पहले कभी नहीं देखे। नगर पालिका में अधिकारी सुनवाई के लिए तैयार नहीं हैं। व्यापारी नरेश गोयल ने बताया कि छह माह पहले ही इस सड़क का निर्माण हो जाना चाहिए था, लेकिन अधिकारियों की बेरुखी के चलते ऐसा नहीं हो सका। उनका कहना है कि इस मामले में दोषी अधिकारी व ठेकेदार पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

सिर्फ 50 मीटर में होना था पाइप लाइन का काम
अब तक सड़क न बनाने के लिए नगर पालिका अधिकारी पाइप लाइन बिछाने के लिए चल रहे काम की भी दलील दे रहे हैं। हकीकत यह है कि इस रोड पर करीब 50 मीटर लंबी ही पाइप लाइन बिछाई गई है। ऐसे में अगर 50 मीटर की सड़क को छोड़कर बाकी का निर्माण कराया जा सकता था। इससे व्यापारियों को राहत मिलती।




कोट -
सड़क निर्माण के लिए करीब आठ माह पहले टेंडर जारी हुआ था। तब सर्दी अधिक थी, बाद में पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया। इसके बाद बारिश के कारण सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका है। अगले दो सप्ताह में इस सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - डा. अश्विनी कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें