फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर का बहादुर जवान घायल: जम्मू कश्मीर में तैनात योगेश राठी के पैर पर लगी गोली, लोगों ने की सलामती की दुआ

Sat, 10 May 2025 04:16 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीबीनगर

सार

जवान योगेश ने बताया कि गोली पैर में लगी है जिसमें 8 टांके लगे हैं। तैनाती स्थल पर ही मौजूद चिकित्सकों ने जवान का उपचार किया। 
विज्ञापन
घायल फौजी और उनके परिजन टीवी देखते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की सेना से मुकाबला करते हुए बुलंदशहर स्थित बीबीनगर कस्बे का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। खुद जवान ने गोली लगने की सूचना परिजनों को दी। जवान की सलामती के लिए परिवार प्रार्थना कर रहा है।

विज्ञापन

बीबीनगर कस्बा निवासी सुरेंद्रपाल सिंह राठी के पुत्र योगेश राठी भारतीय सेना की 18 जाट रेजीमेंट में हवलदार के पद पर जम्मू कश्मीर के मेंडर जिले में तैनात हैं। योगेश राठी के भाई विकास राठी ने बताया कि रोजाना ही योगेश से फोन पर बात होती थी। 8 मई को योगेश ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीमा पर चल रही गोलाबारी में घायल होने की सूचना दी। 

योगेश ने बताया कि गोली पैर में लगी है जिसमें 8 टांके लगे हैं। तैनाती स्थल पर ही मौजूद चिकित्सकों ने जवान का उपचार किया। योगेश के दादा चंद्रपाल सिंह राठी ने बताया कि योगेश का सपना देश की सेवा करने का था। जिसको लेकर वो हमेशा तैयार रहता था। 
विज्ञापन

योगेश की पत्नी शीतल अपने दोनों बच्चों नकुल व प्राची के साथ बुलंदशहर में रहती हैं। परिजन लगातार योगेश के संपर्क में है व उससे बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें