फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अपना बताकर 9.50 लाख में बेच दिया दूसरे का मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला को धोखाधड़ी कर किसी अन्य का मकान बेचकर रकम हड़प ली गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उनसे नौ लाख रुपये मकान के लिए और दो लाख रुपये बैनामा कराने में खर्च करा दिए हैं। एसएसपी के आदेश पर नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं
विज्ञापन


नगर कोतवाली में मोहल्ला आनंद विहार क्षेत्र निवासी पीड़िता बबीता शर्मा ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 22 फरवरी 2025 को उन्होंने एक मकान का बैनामा दूसरे पक्ष की जिला गौतमबुद्धनगर के थाना बादलपुर की भूमि रेजीडेन्सी, धूम मानिकपुर निवासी सुनीता से कराया था। मकान का सौदा होते वक्त सुनीता व उनकी पुत्री पूजा निवासी भूड़, कोतवाली नगर, ज्योति निवासी गांव नैथला, काजल, रवि भी मौजूद थे।
आरोपियों ने मकान को अपना बताया था और बैनामा कराया था। पीड़िता के अनुसार मकान के बैनामा की एवज में उनके द्वारा 7.50 लाख रुपये दिए गए और दो लाख रुपये बैनामे में खर्च किए गए। जब वह मकान का कब्जा लेने पहुंचीं तो उन्हें मकान किसी और का होने की जानकारी मिली। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने थाने में शिकायत की, जिस पर आरोपी पक्ष ने 9.50 लाख रुपये लौटने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक आरोपियों ने धनराशि वापस नहीं की है। आरोपी उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें