फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर की गलती से मिले कम लैपटॉप

Sat, 24 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
स्टूडेंट्स को मिले लैपटॉप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शासन से जिले के 1821 मेधावियों को लैपटॉप मिलने थे मगर, अभी तक मात्र 631 लैपटॉप ही मिल पाए हैं। इसका कारण अफसर सॉफ्टवेयर की गलती बता रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि     शेष लैपटॉप जल्द ही वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


डीआईओएस वीना यादव के अनुसार शासन से वर्ष 2015-2016 में कक्षा दस और 12वीं के 1821 मेधावियों को निशुल्क लैपटॉप वितरित करने का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य के अनुरूप विभाग की ओर से सभी मेधावियों की सूची तैयार कर निर्देशालय के आदेश पर सॉफ्टवेयर में अपलोड कर दी थी।

जब जिले से अफसर और कर्मचारी लैपटॉप लेने पहुंचे तो वहां शाफ्टवेयर में 631 लैपटॉप ही दर्शाए गए। निदेशालय स्तर से मालूम पड़ा कि जिस सॉफ्टवेयर में मेधावियों की लिस्ट अपलोड की गई थी, उसमें तकनीकी खामी आने से बुलंदशर के पहले 1640 और बाद में 631 मेधावी ही दर्शाए दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से 631 लैपटॉप मिले जिसमें से 100 लैपटॉप का वितरण शुक्रवार को नुमाइश मैदान में हुए किसान मेले में प्रभारी मंत्री रामसकल गुर्जर ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें