फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खो-खो प्रतियोगिता में एसएमजेईसी स्कूल अव्वल

विज्ञापन
 खो-खो प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के साथ खड़े प्रधानाचार्या व अन्य शिक्षक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। नगर में स्थित एसएमजेईसी इंटर कॉलेज में शनिवार को क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अलग-अलग स्कूलों की टीम ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्या डॉ. अनिता भारद्वाज ने किया। प्रधानाचार्या ने सभी टीम के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। उनसे खेल को प्रेम भावना की तरह खेलने के लिए प्रेरित किया। साथ ही भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। इसके बाद प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसमें बालक वर्ग व सब जूनियर वर्ग में एसएमजेईसी स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर रही। जिनका चयन जिला स्तर के लिए हो गया है। वहीं खेल प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि चयनित टीम करीब एक महीने से प्रशिक्षण कर रहीं थीं। अब जिला स्तर के लिए टीम को तैयार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें