फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 45 राजकीय स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट क्लास, पांच में लाइब्रेरी व दो में अतिरिक्त कक्षा कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के 45 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, पांच राजकीय स्कूलों में लाइब्रेरी और दो स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनेंगे। इसके लिए विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव पर शासन से अनुमति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिले में 50 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें से पांच स्कूलों में पहले से ही स्मार्ट क्लास का संचालन हो रहा है। जबकि शेष 45 राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। स्मार्ट क्लास में वाई-फाई, स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर और इंटरेक्टिव लर्निंग टूल्स जैसे उपकरण होंगे।
इनसे शिक्षक वीडियो, एनिमेशन और अन्य डिजिटल माध्यमों से पढ़ा सकेंगे। इसके अलावा अभी पांच स्कूलों में लाइब्रेरी नहीं है। इन स्कूलों में लाइब्रेरी बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा दो स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष की जरूरी है। इसके लिए भी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें