अनूपशहर में प्रभात फेरी निकालते सिख समुदाय के लोग। संवाद
अनूपशहर। गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के तहत सोमवार को सिख समाज के महिला-पुरुषों ने प्रभातफेरी निकाली। प्रभात फेरी में वाहे गुरु-वाहे गुरु के जयकारों की गूंज रही। गुरमुख सिंह, मोहित रावल, बीना रावल व अंकुर सरदार ने बताया कि मोहल्ला मदार गेट स्थित गुरुद्वारा सातवीं पातशाही श्रीगुरु हरिराय साहब की सुसराल अनूपशहर में होने के उपलक्ष्य में स्थापित किया गया है। यहां हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर प्रथम सिख गुरु नानकदेवजी महाराज के प्रकाशोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। पांच नवंबर के निकाले जाने वाले शोभायात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।