फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: समाधान दिवस में 72 शिकायतों में से छह का मौके पर हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। शिवरात्रि पर्व के बीच आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को फरियादियों का टोटा रहा। इस दौरान सातों तहसील में कुल 72 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई, इनमें से मौके पर मात्र छह शिकायतों का निस्तारण ही किया जा सका। लंबित शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए सीडीओ, एडीएम व एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को जिले की सातों तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान शिवरात्रि पर्व के दौरान गंगा घाट, कांवड़ मार्गों के निरीक्षण के चलते डीएम-एसएसपी ने किसी भी तहसील में पहुंचकर लोगों की समस्याएं नहीं सुनी। शिवरात्रि के त्योहार के चलते शनिवार को सभी तहसीलों में फरियादियों का टोटा रहा। सदर तहसील में एसडीएम गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में लोगों की शिकायतें सुनी गई। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने शिकायत देकर बताया कि भूड़ निवासी एक युवक आए दिन उस पर फब्तियां कसता है। कई बार आरोपी को ऐसा करने से रोका, लेकिन वह लगातार परेशान कर रहा है। गुलावठी क्षेत्र स्थित छपरावत गांव निवासी यशपाल सिंह ने बताया कि उसकी जमीन पर दबंग लोग अवैध कब्जा करना चाहते हैं। पुलिस को शिकायत के बाद भी आरोपी बाज नहीं आ रहे हैं और लगातार अवैध कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। सिकंदराबाद तहसील में एसडीएम रेनू को शिकायत देकर नगर निवासी कयामुद्दीन ने पड़ोसी पर मारपीट करने का आरोप लगाया। एसडीएम ने मामले में पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। स्याना में सीडीओ कुलदीप मीना को शिकायत देकर नगर निवासी लोगों ने आरोप लगाया कि बारिश से पहले नालों की सफाई नहीं की गई, इसके चलते बारिश के दौरान जलभराव होता है। सीडीओ ने नगर पालिका ईओ को आदेश दिए कि नालों की समय पर सफाई कराई जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। अनूपशहर में एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार, खुर्जा में एसडीएम राकेश कुमार, डिबाई में एसडीएम प्रियंका गोयल और शिकारपुर में एसडीएम वीके गुप्ता की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गईं।
विज्ञापन




तहसील का नाम कुल शिकायतें निस्तारित

बुलंदशहर 12 02

डिबाई 11 01

अनूपशहर 11 00

खुर्जा 09 01

शिकारपुर 07 01

सिकंदराबाद 07 00

स्याना 15 01

कुल 72 06






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें