फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में दूर होगी रोस्टरिंग की समस्या: कृपाल सिंह

Sun, 01 May 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
meting - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के ऊर्जा सलाहकार कृपाल सिंह ने दावा किया कि अगले छह माह में बुलंदशहर में रोस्टरिंग की समस्या दूर हो जाएगी। जनपद में नए बिजलीघर बनाने का काम शुरू होने के साथ ही पहले से स्थापित बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। प्रदेश सरकार बिजली समस्या दूर करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन


ऊर्जा सलाहकार कृपाल सिंह ने हाइडिल कालोनी में रविवार को पावर कारपोरेशन के अफसरों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों से साफ तौर पर कहा कि शासन द्वारा किए जाने वाले कार्य आदि में हीलाहवाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस भी की।

उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को कोई परेशानी है तो वह उनके नंबर 0522-2236996 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करवा सकता है। इससे पहले ऊर्जा सलाहकार ने डीएम रोड स्थित बिजलीघर नंबर चार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ऊर्जा सलाहकार ने बताया कि बुलंदशहर में 23 नए बिजली घर बनाए जा रहे हैं। सात इसी माह शुरू हो जाएंगे, जबकि 16 अगले छह माह में बनकर तैयार हो जाएंगे और विद्युत आपूर्ति भी शुरू हो जाएगी। ये बिजलीघर दीनदयाल उपाध्याय और आरजेजेवाई योजना के तहत निर्माणाधीन हैं। साथ ही 28 बिजलीघरों पर रोस्टरिंग दूर कने का काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि शहर में अब जेई कनेक्शन नहीं देंगे। कनेक्शन के लिए अब एसडीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही 14 जनवरी को आग लगने से जले रिकार्ड की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें