फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मलेरिया के छह, डेंगू के तीन और मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में डेंगू और मलेरिया के मरीजों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। अगस्त में जांच के दौरान छह लोगों में मलेरिया और तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मलेरिया व डेंगू मरीजों के घर व गांव में मलेरिया विभाग की टीम ने जांच कर लार्वा की खोज कर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन

नगर निवासी राबीना, करोरा निवासी राजेश, खबरा निवासी लोकेश, इंदौरखेड़ा निवासी मोहित व दानपुर क्षेत्र निवासी मनोज कुमार व कल्याण सिंह आदि में मलेरिया की पुष्टि हुई। इसके अलावा वैर निवासी मोनी, शिकारपुर निवासी सतपाल व झाझर निवासी मीनाज में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई। निजी अस्पतालों से शासन को रिपोर्ट मिलने पर जिला मुख्यालय भेजी गई है।

जिले के छह लोगों में मलेरिया और तीन लोगों में डेंगू पॉजिटिव की रिपोर्ट मिली है। सभी जगह टीम को भेजकर जांच कराई जा रही है। साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें