फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छह संपर्क मार्गों का होगा नवनिर्माण, खर्च होंगे 6.31 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में अलग-अलग छह संपर्क मार्गों का नवनिर्माण होगा। इसके लिए शासन ने 6.31 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। शासन से राशि मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। मार्गों के बनने करीब एक लाख लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग में प्रांतीय खंड के एक्सईएन राहुल शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों विभाग ने छह संपर्क मार्गों के नवनिर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इस पर शासन ने सभी छह संपर्क मार्गों के लिए 6.31 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है।
इस राशि से महेपा से रौनी और सलोनी रेलवे हॉल्ट मार्ग, बड़ौदा से जाजिदपुर संपर्क मार्ग, पोटा कबूलपुर से बगौली होते हुए सिंभावली संपर्क मार्ग, बुलंदशहर-स्याना गढ़ स्टेट हाईवे से रामगढ़ संपर्क मार्ग और जीराजपुर से मानपुरा तक रजवाहा पटरी संपर्क मार्ग का नवनिर्माण होगा। बताया कि इन मार्गों की हालत काफी समय से खराब है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब मार्गों के बनने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें