फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 25 करोड़ से छह कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का होगा इंटर तक उच्चीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के छह कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का 25 करोड़ से उच्चीकरण होगा। इसके बाद इनमें छात्राओं को इंटरमीडिएट तक की शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इस कार्य पर 25 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर लखावटी व दानपुर के विद्यालय उच्चीकृत हो गए हैं। अब तक 10 विद्यालयों का उच्चीकरण हो चुका है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में छात्राओं को निशुल्क शिक्षा के अलावा अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। कक्षा छह से लेकर आठ तक की शिक्षा छात्राओं को दी जा रही है। लेकिन अब छात्राओं की आगे की पढ़ाई भी सरकार कराएगी। बीएसए डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि जिले के सभी 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का उच्चीकरण होगा। इनमें से लखावटी व दानपुर के विद्यालय का अभी उच्चीकरण हुआ है। जबकि आठ विद्यालय पहले ही उच्चीकृत हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि स्याना, ऊंचाागंव, जहांगीराबाद, अनूपशहर, सिकंदराबाद व अरनिया में संचालित विद्यालयों का उच्चीकरण होना है। इनमें इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं चलाने के लिए हॉस्टल व अन्य काम कराए जाएंगे। इस कार्य पर शासन ने 25 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने का प्रावधान रखा गया है। इसका लाभ छात्राओं को मिलेगा। इस समय सभी 16 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में 1500 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें