फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह अस्पताल प्रभारियों पर गिरेगी गाज

Sun, 22 Nov 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
आधा दर्जन अस्पताल प्रभारियों पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है। मुख्यालयों पर नहीं रुक रहे इन प्रभारियों के कारण अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन


 सीएमओ ने इन प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीएमओ द्वारा प्रत्येक माह अस्पतालों का निरीक्षण और कार्रवाई के बावजूद चिकित्सक और कर्मियों के रवैये में सुधार नहीं हो रहा है।

इसके कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। इसकी एक बड़ी वजह अस्पताल प्रभारियों का मुख्यालय में न ठहरना है। जिन अस्पतालों में स्थिति ज्यादा खराब है, उनके चिकित्सा प्रभारियों पर गाज गिराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


 इसके अलावा बड़ी संख्या में चिकित्सक, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मी ऐसे हैं जो दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ आदि शहरों में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं।
विज्ञापन


 सीएमओ इन प्रभारियों पर गाज गिराने की तैयारी में हैं। इसमें गुलावठी, स्याना, सिकंदराबाद, मुनि, जहांगीराबाद, लखावटी अस्पतालों के प्रभारी मुख्य हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें