फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मुबारिकपुर और सीकरा में छह बीघा फसल जली

विज्ञापन
खुर्जा के मुबारिकपुर -सीकरा गांव के खेत में लगी आग। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र के मुबारिकपुर और सीकरा गांव के खेत में सोमवार रात को आग लग गई, इससे छह बीघा खेत में लगी ईख की फसल राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


खुर्जा क्षेत्र के गांव सीकरा निवासी मोहित ने बताया कि खेतों के पास गेहूं की फसल के अवशेष पड़े थे, इसमें सोमवार रात को किसी ने आग लगा दी। यह आग तेज हवा के कारण अन्य फसलों तक पहुंच गई। खेत में लगी ईख की फसल में आग लगने पर लपटें ऊपर उठने लगीं। आग कल लपटें देख ग्रामीण मौके पर गए और दमकल की टीम को सूचना दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन मोहित की करीब छह बीघा खेत में लगी ईंख की फसल जलकर राख हो गई। सहायक अग्निशमन अधिकारी अवधेश सिंह ने कहा कि सूचना पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया, इससे अन्य फसल जलने से बच गई। प्रथम दृष्टया घटना का कारण कूड़े में लगी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें