फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रिंस को गोली मारकर घायल करने के छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। होटल में खाना खाने के लिए गए नगर के मोहल्ला राधानगर निवासी प्रिंस राज गुप्ता को गोली मारकर घायल करने के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक आरोपी बाल अपचारी को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अवैध असलहा बरामद किया है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। वहीं, बाल अपचारी को बाल संप्रेक्षण ग्रह भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि चेकिंग के दौरान आरोपी प्रशांत चौधरी निवासी लक्ष्मणगढ़ी थाना सिकंदराबाद, निखिल उर्फ निक्कू, विशाल कुमार शर्मा, दक्ष शर्मा उर्फ लकी, राम उर्फ सुभ्रांत शर्मा निवासी मोहल्ला साठा, मुकुल जूडो निवासी सी 295 गंगानगर थाना कोतवाली देहात को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक बाल अपचारी को न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया। आरोपियों की निशानदेही पर एक देशी पिस्टल, एक कारतूस, दो अवैध तमंचे, दो कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
यह थी घटना
प्रिंस गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह सोमवार की दोपहर अपने दोस्त के साथ वलीपुरा नहर पर खाना खाने के लिए गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें होटल में बुलाकर गाली गलौज की। विरोध करने पर उनपर फायरिंग कर दी थी। गोली कूल्हे में लगने से वह घायल हो गए थे। पुलिस ने प्रिंस की तहरीर पर नामजद सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें