फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मां... मैंने उसे मार दिया, कमरे में लाश पड़ी है', बड़ी बहन ने इसलिए किया छोटे भाई का मर्डर; बताई ये वजह

Thu, 14 Aug 2025 03:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में एक युवती ने अपने छोटे भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कमरे में बंद कर मां के पास पहुंची और भाई की हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी बहन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
murder in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर नगर कोतवाली इलाके के मोहल्ले में बहन ने छोटे भाई (22) की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि भाई शराब के नशे में उससे छेड़छाड़ कर रहा था।
विज्ञापन


वारदात के बाद महिला निजी अस्पताल में कार्यरत मां के पास गई और उन्हें भाई की हत्या करने की जानकारी दी। देर शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। नगर की एक कॉलोनी में प्लॉट में झुग्गी झोपड़ी डालकर रहने वाली महिला ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं।

इनमें तीन पुत्री और एक पुत्र था। वह अपने पुत्र के साथ नगर के एक अस्पताल में साफ-सफाई का काम करती थीं। बुधवार को भी वहअस्पताल में काम कर रही थी। 
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे उनकी शादीशुदा पुत्री (26) उनके पास पहुंची और कहा कि उसने भाई की हत्या कर दी है। उसका शव उसके कमरे में पड़ा हुआ है। इसके बाद वह पुत्री के साथ घर पहुंचीं। वहां बेटे का शव देखकर वह चीख पड़ीं।
 
Trending Videos

इसके बाद पुत्री फरार हो गई। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। मृतक के गले पर किसी धारदार हथियार से वार कर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा था। देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नशे की हालत में उसके घर पहुंचा था भाई
बकौल पुलिस आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि उसका भाई नशे की हालत में उसके घर पहुंचा था। वहां वह उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश करने लगा। जब उसने विरोध किया तो भाई ने हाथापाई शुरू कर दी।

डराने की कोशिश की और चाकू चलाया
इस पर उसने वहां रखा चाकू हाथ में उठा लिया। इसी दौरान आरोपी ने भाई से चाकू छीन कर उसे डराने की कोशिश की और चाकू चलाया। इससे उसका गला कट गया और मौके पर ही मौत हो गई।

 

मेरा तो संसार ही लूट लिया.. उसे जेल भेज दो
वारदात के बाद बेटे के शव के पास बैठकर बिलख रही मां का कहना था कि उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे के सहारे ही जीवन यापन कर रही थीं। बेटी ने ही उनके बुढ़ापे का सहारा छीन लिया। अब वह किसके सहारे अपना जीवन गुजारेंगी। वह बार-बार बिलखते हुए पुलिस से आरोपी पुत्री को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रही थीं।

 

किसी को नहीं लगी थी हत्या की भनक
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक की हत्या दोपहर दो से तीन बजे के बीच हुई थी लेकिन किसी ने कोई चीख या शोर नहीं सुना। आरोपी बहन चुपचाप कमरे का दरवाजा बंदकर घर से निकलकर अपनी मां के पास जा पहुंची थी। उसने अपनी मां को हत्या का कारण नहीं बताया था। मृतक की मां का शोर सुनकर भीड़ एकत्रित हुई और पुलिस को सूचना दी।

 
विज्ञापन

मृतक युवक की मां ने अपनी ही पुत्री पर हत्या का आरोप लगाया है। देर शाम आरोपी बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसका भाई से विवाद हुआ था, वह उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। उसी दौरान छीना झपटी में चाकू से उसकी गर्दन कट गई। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।- ऋजुल कुमार, एएसपी नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें