फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: साहब तीन साल से हो रही शिकायत, नहीं मिली जलभराव से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर/सिकंदराबाद/स्याना/डिबाई/शिकारपुर/खुर्जा। साहब तालाब के ओवरफ्लो होने से गांव में जलभराव की समस्या हो रही है। पिछले तीन साल से समस्या को लेकर शिकायत दी जा रही है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। यह शिकायत चोला के गांव रसूलपुर रिठौरी निवासी ग्रामीणों ने सिकंदराबाद तहसील में सीडीओ कुलदीप मीना के समक्ष की। नगर के देवीपुरा निवासी लोगों ने एसडीएम सदर को शिकायत देकर नाला सफाई की मांग की है।
विज्ञापन




शनिवार को जिले की सातों तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार ने अनूपशहर तहसील में लोगों की शिकायतें सुनीं। डीएम के समक्ष कुल 66 शिकायतें दर्ज की गईं, इनमें से मौके पर केवल पांच शिकायतों का ही निस्तारण किया गया। सिकंदराबाद तहसील में सीडीओ कुलदीप मीना के समक्ष भाकियू टिकैत के युवा जिला सचिव सौरभ चौधरी ने बताया कि गांव की आबादी के बीच स्थित तालाब पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसके चलते जलभराव से लोगों को परेशानी होती है। कहा कि तालाब की सफाई के लिए तीन साल से शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई न किए जाने से ग्रामीण परेशान हैं। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। नगर के देवीपुरा प्रथम नई बस्ती के लोगों ने नाला सफाई न होने पर एसडीएम सदर नवीन कुमार को शिकायत दी। इस दौरान कालोनी निवासी विपेंद्र, शंकर लाल, राजेंद्र सिंह, नीलम चौधरी, पूरन सिंह, गोविंदा ने एसडीएम को शिकायत देकर बताया कि नाला सफाई न होने से मच्छर पनप रहे हैं। नगर पालिका सफाई का दावा कर रही है, लेकिन नाले में गंदगी अटी पड़ी है। जिससे लोगों में बीमारी फैलने का भय बना रहता है। मांग की है कि नगर पालिका अधिकारियों को आदेश देते हुए नाले की सफाई कराई जाए। वहीं अनूपशहर के गांव अनिवास निवासी राजेंद्र सिंह ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए जमीन को कब्जा मुक्त करने की मांग की। इस दौरान खुर्जा तहसील में एडीएम प्रशासन डा. प्रशांत कुमार, शिकारपुर में एसडीएम दीपक कुमार पाल, डिबाई में तहसीलदार ज्योत्सना सिंह, स्याना में एसडीएम गजेंद्र सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। डीएम सीपी सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लंबित शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन



तहसीलवार प्राप्त और निस्तारित शिकायतें -
तहसील

कुल शिकायतें
निस्तारित
बुलंदशहर


24

01

शिकारपुर


24

03
स्याना



65

05
डिबाई


21

03



खुर्जा


25

01


अनूपशहर

66

05
सिकंदराबाद


13

00
कुल



238

18
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें