फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: विवेचना में लापरवाही पर दो दरोगा किए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। दो साल से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी ने दो उप निरीक्षक को निलंबित किया है। साथ ही अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लंबित विवेचनाओं को तत्काल पूरा किया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में दो वर्ष से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान विवेचनाओं को लेकर अर्दली रूम लेकर समीक्षा की गई तो पाया कि गुलावठी थाने में तैनात उप निरीक्षक ओम गौतम लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। इस दौरान एसएसपी ने नाराजगी जताते हुए उप निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद कोतवाली देहात में तैनात उप निरीक्षक शरद कुमार को विवेचना में लापरवाही करने का दोषी पाया साथ ही अवकाश पूरा होने के बाद भी बिना सूचना के गैर हाजिर होने पर निलंबन की कार्रवाई की। दोनों उप निरीक्षक को निलंबित करते हुए एसएसपी ने आदेश दिए हैं कि दो साल से लंबित विवेचनाओं को तत्काल पूरा कराया जाए। इसके साथ ही निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्र में जिन अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया है, उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। बताते चलें कि पिछले सप्ताह में ही एसएसपी ने दो थानाध्यक्ष, तीन दरोगा समेत कुल सात पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। समीक्षा बैठक के दौरान एसपी देहात रोहित मिश्र, सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ अलका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें