फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में एसआई की मौत

विज्ञापन
गुलावठी के ग्राम भटौना निवासी एसआई रोबिन तेवतिया का फाइल तेवतिया। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में एसआई की मौत
विज्ञापन

गुलावठी। ग्राम भटौना निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस के एसआई रोबिन तेवतिया की सोमवार की शाम यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना नोहझील क्षेत्र बाजना मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में एसआई की मौत से गांव में शोक छा गया तथा परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम भटौना निवासी रोबिन तेवतिया (32) पुत्र रमेश सिंह वर्तमान में आगरा के फ तेहाबाद थाने में तैनात थे। सोमवार की देर शाम यमुना एक्सप्रेसवे पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही पिता रमेश सिंह, मां मूर्ति देवी, पत्नी वैशाली, भाई संदीप, जितेंद्र व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वर्ष 2014 में रोबिन की शादी वैशाली से हुई थी। रोबिन का चार साल का पुत्र अनिक है। रोबिन के पिता रमेश सिंह रिटायर्ड फ ौजी हैं और गांव में अब खेती करते हैं। रोबिन की मौत से गांव में शोक छाया है। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में गांव में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें