फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: श्रेयांश मिस्टर और लक्की बनीं मिस फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। संतोष इंटरनेशनल स्कूल में समारोह का आयोजन कर कक्षा 12वीं के छात्रों काे विदाई दी गई। समारोह की शुरूआत विद्यालय के चेयरमैन प्रशांत गर्ग, प्रधानाचार्य डॉ.भूपेंद्र कुमार और विद्यालय की पूर्व शिक्षिका आशा साही ने किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल ने श्रेयांश को मिस्टर और लक्की चौधरी को मिस फेयरवेल चुना। इस मौके पर विद्यालय में कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया। छात्रों ने नाटक, नृत्य, गीत, कविता व रैंप वॉक आदि की प्रस्तुति दी। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य डीवी सिंह व शिखा शर्मा और पीआरओ सुभाष सोलंकी समेत विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें