फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
गांव इलना में भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकालते लोग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
औरंगाबाद। क्षेत्र के गांव इलना में साप्ताहिक भागवत कथा से पूर्व शनिवार को डीजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखकर संकीर्तन करते चल रहीं थीं। कलश यात्रा का गांव में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा के बाद वृंदावन से पधारे कथावाचक ने अपने मुखारविंद से भागवत कथा के महत्व के विषय में श्रद्धालुओं को जानकारी दी। इस दौरान ही उन्होंने मधुर संगीत के साथ भगवान कृष्ण का सुंदर भजन प्रस्तुत कर दर्शकों को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम आयोजन जय सिंह लोधी ने बताया कि साप्ताहिक भागवत कथा 27 नवंबर से लेकर 2 फरवरी तक चलेगी। 3 फरवरी को पूर्ण आहुति होने के बाद भंडारा किया जाएगा। भागवत कथा की व्यवस्था में आनंद कुमार, बालू सिंह, बृजलाल सिंह, शीशपाल सिंह, रामपाल सिंह, तेजवीर सिंह, रघुराज सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें