फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलोपित वोटर दिखाकर कई मतदाताओं को लौटाया

Sat, 11 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
Voter ID Card
विज्ञापन

विज्ञापन
बुलंदशहर विधानसभा में हुए मतदान में कई मतदाताओं को बिना वोट डाले ही वापस लौटना पड़ा। बूथ पर पहुंचे मतदाताओं ने पहचान पत्र दिखाते हुए वोट डालने की बात कही, लेकिन उन्हें वोटर लिस्ट में विलोपित बताया गया। ऐसा बुलंदशहर विधानसभा के अलावा सभी विधानसभा सीटो पर देखने को मिला।

सदर सीट पर वोट डालने के लिए कांशीराम कॉलोनी स्थित बूथ में पहुंचे हारुन, फातमा पत्नी याकूब खां, अब्दुल कदीर पुत्र अब्दुल्ला, हसरत अली राणा पुत्र उम्मेद अली, मलूक सिंह पुत्र ईश्वर, विपिन कुमार पुत्र चंद्रभान, शमसाद पुत्र सूका ने बताया कि उन्हें विलोपित वोट दिखाकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन


वहीं आईपी कॉलेज पर वोट डालने पहुंचे रमेश, संतोष और पंकज ने बताया कि उन्हें भी विलोपित वोट दिखाकर वापस  भेज दिया। इसके अलावा ऊपरकोट, मुस्लिम इंटर कॉलेज समेत कई बूथों पर विलोपित वोटरों को मायूस होकर लौटना पड़ा। वोटर लिस्ट में नाम गायब मिलने पर लोगों ने गुस्सा भी जाहिर किया।
विज्ञापन


बुलंदशहर के अलावा सिकंदराबाद, खुर्जा, शिकारपुर, डिबाई, अनूपशहर और स्याना विधानसभा पर भी ऐसा ही रहा। लोगों ने बीएलओ पर सही वोटर लिस्ट न बनाने का आरोप लगाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें