फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली के खिलाफ दुकानदारों ने रोकी संगम एक्सप्रेस

Mon, 16 May 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
train - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सोमवार बाजार में अवैध वसूली के खिलाफ दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। ठेकेदार द्वारा की जा रही वसूली से परेशान दुकानदारों ने सोमवार सुबह संगम एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेन रोकने वाले दुकानदारों को दौड़ दिया। करीब छह मिनट ट्रेन रुकने के बाद लाइन मिलने पर ट्रेन मेरठ को रवाना हुई। पुलिस ने सात दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया।

   पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नुमाइश मैदान में सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को बाजार लगता है। फुटकर विक्रेता यहां अपने माल की बिक्री करते हैं। दुकानदारों का आरोप है कि पैंठ बाजार का ठेकेदार नियम विरुद्ध उनसे वसूली करता है।
विज्ञापन


वहीं, बाजार के दौरान कोई भी सुविधा नहीं देता है। कई बार प्रशासन में शिकायत की, मगर कार्रवाई नहीं हुई। दुकानदारों ने सुनवाई नहीं होने पर सांकेतिक रूप से ट्रेन रोकी। पुलिस ने उन्हें विरोध प्रदर्शन नहीं करने दिया।

एसआई प्रताप सिंह बालियान ने बताया कि शहजाद पुत्र हामिद, अशरफ पुत्र अल्लानूर निवासी ऊपरकोट, शाहिद पुत्र वसीम निवासी भंगीवाड़ा, कलीम पुत्र गुलजार निवासी मनिहारन, जाउल पुत्र जहीर अहमद, आदिल पुत्र जहीर अहमद निवासी किशोरी बाग और हबीब पुत्र कलुआ निवासी मोहल्ला लालकुआं को रेल रोकने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सूचना पर नगर कोतवाल आरके सिंह और सीओ सिटी हिमांशु गौरव भी पहुंचे। एसआई प्रताप सिंह बालियान ने बताया कि यदि पुलिस न पहुंचती तो ये लोग रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते थे।

करीब छह मिनट रुकी संगम एक्सप्रेस
स्टेशन इंचार्ज मकबूल खां ने बताया कि संगम एक्सप्रेस सोमवार सुबह 11.40 मिनट पर स्टेशन पर आई थी। इसके बाद 11.42 मिनट पर मेरठ के लिए रवाना हो गई। 11.44 मिनट पर ट्रेन को रोक दिया गया। पुलिस को दी गई सूचना पर लोगों को ट्रैक से हटा दिया गया। 11.50 मिनट पर ट्रेन मेरठ के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


रेल रोकने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एफआईआर दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। - आरके सिंह, नगर कोतवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें