फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कुत्ते को टहलाने निकले दुकानदार की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में आबादी क्षेत्र से गुजर रहे खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक पर शनिवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे कुत्ता टहला रहे दुकानदार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शिनाख्त कर परिजनों का सूचना दी। मामले में रविवार शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
नगर कोतवाली क्षेत्र की चांदपुर रोड राजनगर निवासी 52 वर्षीय सीताराम साहू सब्जी का ठेला लगाकर अपना व परिजनों का भरण पोषण करते थे। शनिवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर से कुत्ते को लेकर टहलाने के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ गए थे। वह नए ट्रैक पर गली के सामने ही घूम रहे थे। उसी दौरान मेरठ की ओर से एक मालगाड़ी आ रही थी। दूर से आने के कारण उन्हें लगा की पुराने ट्रैक पर ही मालगाड़ी आ रही है। जब वह नजदीक आ गई तो उन्होंने बचने का प्रयास किया लेकिन तब तक मालगाड़ी की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। करीब दस मीटर तक मालगाड़ी से वह घसीटते हुए चले गए। हादसे के बाद उनका कुत्ता घर पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने भी उनके घर पहुंच कर जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक ने काफी बचने का प्रयास भी किया, ट्रेन ने भी ब्रेक लिए थे लेकिन तब तक हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुआ अभी तक दीवार का निर्माण
शहर के बीच में आबादी क्षेत्र से गुजर रहे नए व पुराने ट्रेक के दोनों ओर दीवार लगाई जानी है क्योंकि नए ट्रेक पर तेज स्पीड मालगाड़ी भी दौड़ेंगी। नए ट्रेक पर ट्रेनों का संचालन भी धीरे-धीरे शुरू कर दिया गया है लेकिन अभी तक आबादी क्षेत्र में दीवार का निर्माण नहीं हुआ है। जिससे आए दिन ट्रैक पर हादसे हो रहे हैं। बीते तीन माह में दोनों ट्रैक पर कुल चार लोगों की जान जा चुकी है। कई छुट्टा पशु भी ट्रेनों की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें