फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल की बाधा दूर, जल्द होगा शुरू

विज्ञापन
कालाआम आम चौराहे पर बना जिला पंचायत का मॉल। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
नगर के कालाआम चौराहे पर जिला पंचायत द्वारा बनाए गए मॉल के शुरू होने की लगभग सभी रुकावटें दूर हो गई हैं। दो माह के अंदर मॉल शुरू हो जाएगा। बीडीए की ओर से कम्पलीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है। जिला पंचायत मॉल के आंवटियों को कब्जा देने की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने जा रही है। इससे आवंटियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

जिला पंचायत ने कालाआम चौराहे पर मॉल का निर्माण करवाया है। मॉल में ऊपर आवास और नीचे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निर्माण करवाया गया है। मॉल में कुल 72 आवास और करीब 210 व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं। काफी समय से मॉल को शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। मॉल लगभग बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। अब केवल चारदीवारी और छोटा मोटा सा कार्य ही शेष रह गया है। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की ओर से मॉल के लिए कम्पलीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बिजली का भी लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। केवल ट्रांसफार्मर रखना शेष है। माना जा रहा है कि दो माह के भीतर मॉल शुरू हो जाएगा। शनिवार को हुई जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हुआ है, जिसमें आवंटियों को कब्जा देने और जो वाद कोर्ट में विचाराधीन हैं, उसमें कोर्ट के निर्णय सभी को मान्य होगा। इसके अलावा रोड साइड में बनी दुकानों को भी हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा ने बताया कि मॉल की लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही मॉल शुरू हो जाएगा। रोड साइड पर दुकानों को हटाने के लिए पूर्व में ही प्रस्ताव पास हो चुका है।
विज्ञापन


बीडीए से कम्पलीशन सर्टिफिकेट प्राप्त हो चुका है। जल्द ही आवंटियों को कब्जा देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जल्द से जल्द मॉल को शुरू कराया जाएगा।
- विद्या शंकर पांडेय, अपर मुख्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें