फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: टीम इंडिया के ट्रायल में शूटर चाहत का चयन

विज्ञापन
शूटर चाहत शर्मा। स्रोत : एकेडमी
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के राधानगर निवासी शूटर चाहत शर्मा का चयन भोपाल में एक सितंबर से शुरू हुए टीम इंडिया के ट्रायल में हुआ है। ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए शूटर चाहत शर्मा बुधवार को भोपाल के लिए रवाना होंगी। इससे पूर्व चाहत तीन बार नेशनल स्तर पर आयोजित हुई चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर चुकी हैं।
विज्ञापन

नगर के डीएम रोड स्थित जीरो कूल शूटिंग रेंज में चाहत शर्मा प्रशिक्षण ले रही हैं। शूटिंग रेंज के कोच मनीष चौधरी ने बताया कि जिले की बेटियां सभी खेलों में मेहनत एवं लगन से आगे बढ़ रही हैं। शूटर चाहत शर्मा का लक्ष्य टीम इंडिया में खेलकर भारत व जनपद का नाम रोशन करने का है।
चाहत ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुकी हैं। उसके पिता सुबोध वशिष्ठ का सपना है कि वह एक दिन अच्छी शूटर बनकर जनपद का नाम रोशन करें। उनके सपने के लिए वह लगातार मेहनत कर रही हैं। अब एक सितंबर से 12 सितंबर तक भोपाल में टीम इंडिया के लिए ट्रायल हो रहा है। इसमें वह प्रतिभाग कर दम दिखाते हुए चयनित होकर जनपद व परिजनों का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें