फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि : हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
शिवरात्रि पर राजराजेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
शिवरात्रि : हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय
विज्ञापन

बुलंदशहर। सावन माह की शिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था और भक्ति का संगत दिखाई दिया। सुबह होते ही शिवालयों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, शिवभक्तों ने गंगाघाट से कांवड़ लाकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। नगर के राज राजेश्वर मंदिर और गंगेरुवा स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ पर सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं, सुरक्षा को लेकर मंदिर समिति के साथ-साथ पुलिसबल ने व्यवस्था संभाली।
कोरोना संक्रमण के चलते लगातार दूसरे साल कांवड़ यात्रा रद कर दी गई है। शिवरात्रि पर सुबह होते ही बोल बम की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। हालांकि, अन्य वर्षों की अपेक्षा शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए उमड़ने वाली भीड़ इस बार नजर नहीं आई। नगर के साठा देवी मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, हनुमान मंदिर, शीतलगंज स्थित शिवालय मंदिर, पंचशील कॉलोनी स्थित मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, कालेश्वर मंदिर समेत अन्य शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। वहीं, गंगेरुवा स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्धमहापीठ पर भी जलाभिषेक किया गया। सेवादार मोहिम ने बताया कि कोरोना के चलते मंदिर में जलाभिषेक करने आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड गाइड लाइन का पालन कर अनुमति दी गई। साथ ही मंदिर पर सेवादारों द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। बताया कि अन्य वर्षों की अपेक्षा इस बार श्रद्धालु कम जलाभिषेक करने पहुंचे।
विज्ञापन

भगवान आशुतोष का किया रुद्राभिषेक
नगर के श्री महाकाली मंदिर में भारत विकास परिषद सेवार्थ शाखा द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक का कार्य पंडित शिव शंकर शर्मा द्वारा किया गया। सेवार्थ शाखा के अध्यक्ष चंद्रभूषण मित्तल ने बताया कि शिवरात्रि पर सेवार्थ परिवार द्वारा पहला रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक के दौरान सभी ने देश में खुशहाली और तरक्की की कामना के साथ कोरोना महामारी से भारत को मुक्त करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर नहीं लगा मेला
अहार। क्षेत्र के महाभारत कालीन अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुबह से भारी भीड़ लगी रही। सेवादारों ने भंडारे आदि का आयोजन भी किया। हालांकि कोरोना के चलते गत वर्ष पूर्व लगने वाला मेला इस बार आयोजित नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें