‘प्रदेश में बसपा के साथ सपा का गठबंधन हीं होगा। इसकी कोई जरूरत नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में मात देने के लिए समाजवादी पार्टी सक्षम है।’
यह बात रविवार को गुलावठी में पूर्व सांसद चौ.सुरेंद्र सिंह नागर के भतीजे अमन नागर की सगाई में शामिल होने आए प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, जल संसाधन एवं सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कही।
केबिनेट मंत्री आजम खां के नाराज होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आजम खां नाराज नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आजम खां ने धर्मनिरपेक्षता की लड़ाई लड़ रहे है।
औवेसी के बारे में पूछे गए सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि ओवैसी व आजम खां में जमीन-आसमान का फर्क है। उन्होंने बिहार में महागठबंधन की जीत पर कोई टिप्पणी नहीं की।
मुरादाबाद से शिवपाल हैलीकॉप्टर से गुलावठी के डीएम कालेज पहुंचे। वहां से समारोह स्थल चौ.वेदराम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन पहुंचे।
पूर्व सांसद सुरेंद्र नागर, सपा जिलाध्यक्ष चौ.दिनेश सिंह गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव, विधायक गुड्डू पंड़ित. जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव, विधायक जितेंद्र यादव, राज्यमंत्री अय्यूब अंसारी, जिलाधिकारी बी.चंद्रकला, एसएसपी अनंत देव और अन्य अधिकारियों व नेताओं आदि ने उनका स्वागत किया।