फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि आज, हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

Thu, 23 Feb 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
कांवड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए नगर के शिवालयों में तैयारी पूरी हो गई है। बृहस्पतिवार रात 12 बजे से मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। कांवड़ियों के जत्थे हरिद्धार से जल लेकर लौटे तो पॉटरी नगरी बम भोले के जयकारों से गूंज उठी। नगर में लगे शिविरों में कांवड़िए अाराम करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर नगर के सबसे बड़े शिवालय सिद्धेश्वर और भूड़ा महादेव मंदिर में जलाभिषेक की तैयारी पूरी हो गई हैं। बृहस्पतिवार रात 12 बजे से मंदिरों में जलाभिषेक शुरू होगा। कांवड़ियों के बम भोले के जयकारे से पॉटरी नगरी दिनभर गूंजती रही। गेरुआ वस्त्र धारण कर बैंडबाजों की धुन पर थिरकते कांवड़ियों का जत्था शिव भक्ति में डूबा दिखाई दिया।

सिद्धेश्वर, जंक्शन मार्ग, नेहरुपुर चुंगी और भूड़ा मंदिर के पास सामाजिक संस्थाओं ने सेवा शिविर लगाए हैं। इसके चलते कांवड़िए सेवा शिविरों में पकवान का स्वाद लेते व आराम फरमाते दिखाई दिए। वहीं, महाराणा प्रतानगर निवासी दिनेश चंद्र शर्मा साइकिल से कांवड़ लेकर पहुंचे तो स्वागत को श्रद्धालु उमड़ पड़े।
विज्ञापन


शिव के जयकारों के साथ निकाली शोभा यात्रा
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रजापति भव्य ईश्वरी विश्वविद्यालय शांति ओम की ओर से शिव की शोभायात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न स्थानों से निकली शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में कलश लेकर भगवान शिव के जयकारे लगाती महिलाएं और पुरुष भक्ति में डूबे दिखाई दिए।

शोभायात्रा गांधी मार्ग, कबाड़ी बाजार, अस्पताल रोड, जंक्शन मार्ग, डोरी मोहल्ला होते हुए चामुंडेश्वर मंदिर पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं ने शिव के जयकारे लगाए। तारा, सुभाष, मोनिका, कृष्णा, दीनदयाल, धन्नू, रिशू आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें