फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गुजर रहे शिवभक्त तेंदुआ को देख सहमे, पुलिस के आने पर आगे बढ़े

विज्ञापन
अहार क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने के बाद कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिस व वन विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
अहार। चांसी गांव और आसपास के क्षेत्रों में पिछले छह दिन से एक तेंदुआ देखा जा रहा है। सोमवार को यह तेंदुआ कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्तों के सामने आ गया। इससे शिवभक्त सहम गए और उन्होंने पुलिस व वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचने के बाद ही शिवभक्त आगे बढ़े। करीब छह दिन पहले किसानों ने रात में एक ट्यूबवेल की छत पर तेंदुआ देखने का दावा किया था। इसके बाद कई बार तेंदुआ देखा गया।
वन विभाग ने क्षेत्र में तेंदुआ होने की पुष्टि कर इसे तेंदुआ बाहुल्य क्षेत्र घोषित किया। डीएफओ डॉ. हरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को खेतों पर एकत्रित होने और बच्चों को अकेला बाहर न भेजने का आह्वान किया था।
विज्ञापन

तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो पिंजरे, जाल और कैमरे लगाए हैं। कांवड़ मार्गों पर पुलिस भी तैनात कर दी गई थी। ग्रामीण रात में पहरा देने के साथ अपने पशुओं की भी रखवाली कर रहे हैं।
वन दरोगा प्रमोद भारती ने बताया कि रात में गश्त और दिन में कर्मचारियों की टीम लगी है। डॉ. हरेंद्र सिंह का कहना है कि तेंदुआ को जल्द पकड़ने के लिए विभाग की टीम को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें