फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश बनाने के लिए शिवसेना का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स और हाईकोर्ट की स्थायी खंडपीठ की स्थापना कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य और न्यायिक सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। क्षेत्र में एम्स और हाईकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना से लोगों को राहत मिल सकती है। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश का दर्जा देने की मांग भी उठाई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिमी क्षेत्र की भौगोलिक और प्रशासनिक परिस्थितियों को देखते हुए अलग प्रदेश बनाए जाने की आवश्यकता है। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इस दौरान राजकुमार गिरी, जयवंत सिंह, सुधीर सैनी, तेजवीर सिंह, रितिक गोस्वामी, आकाश गोस्वामी, जवाहर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें