फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आश्रय स्थल तैयार, तीमारदारों को नहीं होगी दिक्कत

विज्ञापन
जटिया अस्पताल में बना नवनिर्मित आश्रय स्थल।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। नगर स्थित जटिया अस्पताल में तीमारदारों के लिए आश्रय स्थल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। इस महीने के अंतिम सप्ताह आश्रय स्थल का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे सर्दी के मौसम में मरीज के साथ अस्पताल में रुकने वाले तीमारदारों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

खुर्जा के जटिया अस्पताल में 49 लाख की लागत से तीमारदारों के लिए आश्रय स्थल बनवाया गया है। इसका निर्माण अगस्त में शुरू हो गया था, जो अब लगभग पूरा हो गया है। रंगाई-पुताई के बाद इसमें लोगों को ठहरने की पूरी व्यवस्था कर दी जाएगी। अस्पताल के सीएमएस डॉ.अनिल शर्मा ने बताया कि वार्ड में मरीजों की सुविधा के पूरी व्यवस्था है, लेकिन उनके साथ रुकने वाले तीमारदारों को बाहर ही बैठना पड़ता है। रात के वक्त भर्ती और उपचाराधीन मरीजों के तीमारदारों को ज्यादा दिक्कत होती थी। मजबूरी में तीमारदार कॉरिडोर में बैठने की जगह पर ही सोते थे। इस समस्या को देखते हुए अस्पताल में एक आश्रय स्थल तैयार किया गया है। जहां पर तीमारदारों के रुकने की व्यवस्था होगी। सर्दियों में उनको सुरक्षित जगह मिलेगी। शौचालय और पेयजल की भी सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें