फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे शांति स्वरूप और मेराज खान

विज्ञापन
विज्ञापन
शांति स्वरूप और मेराज खान होंगे बुलंदशहर के ब्रांड एंबेसडर
विज्ञापन

बुलंदशहर (चेतन शर्मा)। अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट शांति स्वरूप और ओलंपियन शूटर मेराज खान जल्द ही जिले के युवाओं को खेलों की बारीकियां सिखाते नजर आएंगे। इसी उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को ब्रांड एंबेसडर बनाया जा रहा है। जिला प्रशासन की पहल पर दोनों खिलाड़ियों ने हां कर दी हैं। जनपद में काफी युवा खिलाड़ी है जो खेल के प्रति पूर्ण जानकारी न मिलने से आगे नहीं बढ़ पाते हैं। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए अफसरों संग जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर चुके खिलाड़ियों का सहयोग लेने की योजना बनाई है। जिससे युवा खिलाड़ियों को संबंधित खेल और प्रतियोगिताओं की पूर्ण जानकारी मिल सके। उपक्त्रस्ीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि जनपद के सतीश कुमार ने बॉक्सिंग में, कैनोइंग में शांति स्वरूप, शूटिंग में मेराज अहमद खान, रोइंग में अरविंद सिंह, बॉडी बिल्डिंग में अमित चैधरी, पावर लिफ्टिंग में गीता तेवतिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है। इसके अलावा कबड्डी खिलाड़ी अभिषेक सिंह भी प्रो कबड्डी में प्रतिभाग कर चुके हैं।
विज्ञापन

नेशनल स्तर के छह खिलाड़ी कोच बनकर निभा रहें जिम्मेदारी
जनपद के छह खिलाड़ी नेशनल स्तर पर प्रतिभाग करने के बाद जनपद के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए कोच बनकर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। जिनमें जूडो के कमल कुमार, एथलेटिक्स के अनिल कुमार, बॉस्केटबाल के मनीष वर्मा, बाक्सिंग की रीचा शर्मा, कबड्डी के प्रमोद कुमार और फुटबाल के राजीव कुमार स्कूलों में जाकर प्रशिक्षण देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें