जिले की सभी नौ नगर पालिका क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। सीवर के दूषित पानी को ट्रीट करने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। बता दें कि उन तमाम पालिका क्षेत्रों में सीवरेज लाइन का सैटअप बिछाया जाना है, जहां आबादी एक लाख से अधिक है।
जनपद में नौ नगर पालिका और आठ नगर पंचायत क्षेत्र हैं। कुल नगर निकाय 17 हैं। नगर पालिका क्षेत्रों में जलभराव और गंदगी की समस्या चरम पर है। इसी क्रम में नगर पालिका बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, गुलावठी, स्याना, डिबाई, शिकारपुर, जहांगीराबाद और अनूपशहर में होगा।
डीएम ने नगर पालिका ईओ से एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) के लिए जमीन तलाशने का आदेश दे दिया है। इसके लिए जमीन तलाशने के साथ-साथ ईओ नगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज लाइन का रोडमैप भी तैयार करेंगे।
सीवरेज लाइन बिछने से सभी पालिका क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का खात्मा हो जाएगा। ओवर फ्लो की समस्या भी खत्म हो जाएगी। इससे नगरीय आबादी को राहत मिलने की संभावना है। योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्रों में प्रमुख पार्कों का कायाकल्प भी होना प्रस्तावित है।
अनूपशहर, नरौरा में काम शुरू नमामि गंगे मिशन के तहत नरौरा और अनूपशहर में एसटीपी और सीवरेज बिछाने का काम काफी पहले से चल रहा है। इन दोनों शहरों को छोड़कर बाकी में जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
अनूपशहर, नरौरा में काम शुरू
नमामि गंगे मिशन के तहत नरौरा और अनूपशहर में एसटीपी और सीवरेज बिछाने का काम काफी पहले से चल रहा है। इन दोनों शहरों को छोड़कर बाकी में जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
एसटीपी के लिए जमीन की तलाश
डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने एसटीपी के लिए नगर पालिका ईओ से जमीन की तलाश शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। नगर पालिका इओ और पालिका अध्यक्षों ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है।
सभी नगर पालिका ईओ को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन तलाशने के साथ सीवरेज लाइन का रोडमैप बनाने का आदेश दे दिया गया है। सीवरेज सिस्टम स्थापित होने से शहरों में जल भराव और गंदगी की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
-आंजनेय कुमार सिंह, डीएम