फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 बच्चों को एक तो कहीं 15 को पढ़ा रहे सात शिक्षक

Thu, 21 Apr 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है। इसकी एक बानगी सहपानी गांव के स्कूल में देखने को मिली। यहां महज सात बच्चों को पढ़ाने के लिए विभाग ने सात शिक्षक तैनात किए हुए हैं। वहीं वहीं कांशीराम आवासीय कॉलोनी के पास स्थित स्कूल में 80 बच्चों को पढ़ाने के लिए सिर्फ एक शिक्षक तैनात है।
विज्ञापन


आरोप है कि स्कूल की जरूरतों को दरकिनार कर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी पैसे लेकर शिक्षकों को मनचाही जगह तैनात कर रहे हैं। गांव सहपानी के स्कूल में कुल 15 बच्चे पढ़ते हैं। हालांकि स्कूल प्रशासन यहां 150 बच्चों के दाखिले की बात कहता है लेकिन गांव वालों के मुताबिक यहां सिर्फ 15 बच्चे ही पढ़ने जाते हैं।

इन बच्चों को पढ़ाने के लिए सात शिक्षक हैं लेकिन इनमें से रोज स्कूल एक या दो ही आते हैं। शिकारपुर ब्लॉक के गांव भैंसरौली नासिरपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की भी कुछ ऐसी ही हालत है। यहां करीब 25 बच्चे पढ़ते हैं। इन्हें पढ़ाने के लिए पांच शिक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन


इसके विपरीत अनूपशहर बस अड्डे के समीप कांशीराम आवासीय कॉलोनी के पास संचालित परिषदीय स्कूल में 80 बच्चों को पढ़ाने के लिए सिर्फ एक शिक्षक तैनात है। इस तरह के स्कूलों की लंबी फेहरिस्त है, जहां बच्चों के मुकाबले शिक्षकों की संख्या ज्यादा या कम है। इसकी शिकायत भी विभाग को मिलती रहती हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।

मैंने हाल ही में ज्वाइन किया है। इस तरह की शिकायतें मिली हैं। जल्द ही जिन स्कूलों में बच्चे कम हैं और टीचर अधिक, उन्हें ज्यादा बच्चों वाले स्कूल में ट्रांसफर किया जाएगा। - वेदराम, बीएसए

स्कूल में कुल 15 बच्चे हैं जबकि टीचर सात नियुक्त हैं। इसका खुलासा हाल ही में मिड-डे-मील वितरण की जांच में हुआ है। विभागीय अफसरों से मामले की शिकायत की गई है।
नेत्रपाल, ग्राम प्रधान, सहपानी

पूर्व प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की संख्या 25 के आसपास है। स्कूल में पांच शिक्षक तैनात हैं। इसके बाद भी पढ़ाई ठीक से नहीं होती। आलाधिकारियों  से शिकायत की गई है। -राजीव शर्मा, ग्राम प्रधान, भैंसरौली 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें