फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नशीले पदार्थों की माफिया सितारा समेत सात तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर कोतवाली पुलिस ने नशे की सबसे बड़ी महिला तस्कर सितारा समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली गोलियां और नशीला पाउडर बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर लगातार मिल रही मादक पदार्थों की बिक्री की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमें मामन चौकी के समीप पीर वाली गली निवासी आरोपी महिला माफिया तस्कर सितारा को गिरफ्तार किया गया है।
उसके कब्जे से 105 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। सितारा का क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री में एक बड़ा नाम है। इसके अलावा मोहल्ला सरायधारी निवासी रिहान को 330 नशीली गोलियों के साथ पकड़ा गया। साथ ही मोहल्ला शास्त्री पार्क देवीपुरा प्रथम निवासी कार्तिक के कब्जे से 300 नशीली गोलियां मिलीं हैं। शास्त्री पार्क देवीपुरा प्रथम निवासी उमेद उर्फ उमेश को भी गिरफ्तार कर उसके पास से 210 नशीली गोलियां बरामद की गईं।
विज्ञापन

जबकि, मोहल्ला अंसारियान निवासी अहसान और अदनान को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 225 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। मोहल्ला फैसलाबाद मर्दानवाली गली निवासी जान मोहम्मद उर्फ जानू को गिरफ्तार कर उसके पास से 125 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। नगर कोतवाल ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की गई है, जिसमें उनके नेटवर्क और सप्लाई चेन के बारे में अहम जानकारी मिली है। पूछताछ पूरी होने के बाद सभी सातों आरोपियों का नियमानुसार चालान कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें