होटल मालिक के घर से उसकी 12 साल की बेटी और 3 साल के बेटे को लेकर एक पूर्व नौकर भाग गया। घर से बाइक लेकर वह बच्चों को घुमाने के लिए निकला था। पीड़ित ने जंक्शन चौकी पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी धर्म बदलकर यहां रह रहा था।
चौकी क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि खुर्जा जंक्शन के पास वह एक होटल चलाता था। होटल करीब छह माह पूर्व बंद हो गया था। होटल में बुलंदशहर निवासी एक युवक ने लगभग साल भर काम किया था। नौकर दूसरे समुदाय का था और उसने धर्म परिवर्तन कर लिया था। होटल बंद होने के बाद भी नौकर का उनके घर पर आना जाना था।
आरोप है कि 16 जुलाई को नौकर 3 साल के बेटे और 12 साल की बेटी को अपने साथ उसी की बाइक पर बैठा कर ले गया। काफी देर तक घर में बच्चों को न देख परिजनों को चिंता हुई। घर में रखी बाइक भी गायब थी। पहले तो लोगों ने सोचा कि नौकर अपने साथ कहीं घुमाने ले गया होगा और आ जाएगा।