फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर बदलकर करता था अश्लील कॉल व मैसेज, डर कर 3 बेटियों संग मां ने छोड़ा गांव

Mon, 17 Jul 2017 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शोहदे के भय से एक महिला ने अपनी तीन बेटियों का स्कूल जाना बंद कराकर गांव छोड़ दिया। बुलंदशहर में किराए के मकान में रहने पर भी शोहदा अज्ञात नंबरों से कॉल कर परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस से शिकायत करने पर इस शख्स ने तेजाब डालने की धमकी दी है। थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

महिला ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया है कि वह पति के साथ गांव में ही रहकर अपनी पुत्रियों का पालन-पोषण कर रही थी। बेटियां बीएससी, 12वीं व 11वीं में पढ़ती हैं। पड़ोस के गांव बुढ़ाना का रहने वाला कामिल चार महीने से बेटियों के साथ छेड़छाड़ करता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर बदलकर कॉल कर अश्लील बातें व मैसेज क‌िया

सांकेत‌िक च‌ित्र
आरोपी अश्लील कमेंट्स करता है। विरोध करने पर कई बार हाथापाई कर चुका है। इसके अलावा आरोपी नंबर बदलकर कॉल कर रहा है और फोन पर अश्लील बातें व  मैसेज करता है।

आरोपी से लगातार मिल रही धमकियों के चलते गांव छोड़ दिया। महिला का आरोप है कि अब आरोपी ने बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। ऐसे में डरी-सहमी महिला दो मकान बदल चुकी है।

बच्चियों का स्कूल तक जाना मुश्किल हो रहा है। सिरफिरे के चलते पीड़िता ने एसएसपी को तहरीर दी। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि आरोपी कामिल के खिलाफ नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें