फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम किया जारी, 26 से शुरू हाेंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से स्नातक एनईपी के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं इस वर्ष 26 नवंबर से शुरू होंगी। सीसीएसयू की ओर से इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि विषम सेमेस्टर परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक और दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। परीक्षा में बीए, बीएससी व बीकाम पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। सीसीएसयू की ओर से इस संबंध में कार्यक्रम जारी कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
दूसरी ओर यूजी एनईपी प्रथम सेमेस्टर में केवल एक्स व बैक पेपर के छात्र शामिल होंगे, जबकि तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर में मुख्य, एक्स-बैक के सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। एनईपी के सभी पेपर मात्र 34 कार्य दिवसों में पूरे कर लिए जाएंगे। परीक्षा कार्यक्रम विवि की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है, जबकि यूजी प्रोफेशनल, पीजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल विषम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम सोमवार तक जारी हो जाएगा। यूजी एनईपी एवं पीजी प्रथम सेमेस्टर का कार्यक्रम बाद में अलग से जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें