फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अस्पताल रोड इकाई के अध्यक्ष बने महेश चंद शर्मा

विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अस्पताल रोड इकाई के नवनियुक्त पदा​धिकारी को मनोनयन पत्
विज्ञापन
बुलंदशहर। जेपी जनता इंटर कॉलेज के सभागार में रविवार शाम पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अस्पताल रोड इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारी शामिल रहे। सभी ने सर्वसम्मति से महेश चंद शर्मा को अस्पताल रोड इकाई का अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अस्पताल रोड इकाई की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना ने की। मंडल के जिलाध्यक्ष नरेश गोयल की संस्तुति एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश जिंदल के नेतृत्व में महामंत्री अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गोयल व जिला सचिव सुमित महेश्वरी ने सर्वसम्मति से इकाई का गठन किया। इस दौरान महेश चंद शर्मा को अध्यक्ष, अर्जुन सिंह को महामंत्री, हिमांशु वाधवा को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।
रजत सबरवाल को संगठन मंत्री, आदेश मुद्गल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अबरार अहमद अंसारी उपाध्यक्ष नामित किए गए। साथ ही युवा इकाई में अंकुर कौशिक को अध्यक्ष, गर्व सिंघल महामंत्री, अफगान अंसारी उपाध्यक्ष, अमोल गुप्ता को कोषाध्यक्ष नामित किया गया। नगर प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि नगर में जो इकाई बची है हैं उन पर शीघ्र ही पदाधिकारी का चुनाव एवं मनोनयन किया जाएगा। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना ने बताया कि अस्पताल रोड इकाई शहर की मजबूत इकाइयों में से एक है। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारी से संगठन की गरिमा को बनाए रखने, निष्ठा और ईमानदारी के साथ व्यापारियों की सेवा करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें