जिले के कॉलेजों में सेल्फ फाइनेंस बीए, बीएससी और बीकॉम कोर्स की दूसरी मेरिट के एडमिशन बृहस्पतिवार को शुरू हो गए। प्रवेश प्रक्रिया तीन सितंबर तक जारी रहेगी।बता दें कि सीसीएसयू की ओर से सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में प्रवेश को पहली मेरिट में प्रवेश प्रक्रिया 30 अगस्त को संपन्न हो गई थी। पहली मेरिट में 25 फीसदी से अधिक सीटों पर प्रवेश हो चुका है।
यूनिवर्सिटी ने दूसरी मेरिट बुधवार को जारी कर दी थी। दूसरी मेरिट में पहले दिन गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में बीए में 20 और बीकॉम में 15 दाखिले हुए। मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए में 14 प्रवेश और आईपी कॉलेज द्वितीय परिसर में बीकॉम में 13 एडमिशन हुए। इसी तरह डीएवी कॉलेज में बीकॉम में 11 प्रवेश हुए जबकि जिले के अन्य कॉलेजों में भी दाखिले हुए।
गौरी शंकर की प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल, मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मणि शर्मा और आईपी कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. टीएन मिश्रा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया तीन सितंबर तक जारी रहेगी। उन्होंने सीसीएसयू की दूसरी मेरिट में शामिल विद्यार्थियों से तीन सितंबर तक अपना प्रवेश सुनिश्चित करवाने का आह्वान करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं पूरी तैयारी के साथ प्रवेश को कॉलेज पहुंचे।