फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ओपीडी में सीएमओ भी करेंगे मरीजों की जांच

Thu, 01 Sep 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
विज्ञापन
ओपीडी खुलने के बाद मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब स्वास्थ्य विभाग के बड़े साहब (सीएमओ) ओपीडी में बैठकर मरीजों की जांच करेंगे। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक अफसरों को ओपीडी में मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण का आदेश दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में प्रशासिक अफसर (सीएमओ-सीएमएस) दफ्तरों तक सीमित रह गए हैं। ऐसे में चिकित्सीय पेशे का बड़ा तजुर्बा होने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी आम मरीजों को स्वास्थ्य सेवा नहीं दे पा रहे हैं।

साहब के पास निरीक्षण और बैठकों के सिवाय दूसरा अहम काम भी नहीं है। निरीक्षण और बैठकों के बाद भी प्रशासनिक स्वास्थ्य अफसरों के पास काफी समय बच जाता है। इस खाली समय बेहतर इस्तेमाल के लिए डीएम ने सरकारी अस्पतालों में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों को ओपीडी में मरीजों की जांच का आदेश दिया है। डीएम ने ओपीडी में डॉक्टरों का सिटिंग शेड्यूूल भी मांगा है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि प्राइवेट चिकित्सकों सेवा लेने के लिए जल्द ही डॉक्टरों के साथ बैठक की जाएगी। डॉक्टरों की सहमति के आधार पर प्राइवेट चिकित्सकों को भी सरकारी सेवा में कुछ समय देना होगा। जिन सरकारी अस्पतालों में ओपीडी कम होने के बाद भी डॉक्टर अधिक तैनात हैं, ऐसे चिकित्सकों को उन अस्पतालों में भेजा जाएगा जहां ओपीडी की क्षमता अधिक है।

---प्रशासिक स्वास्थ्य अफसरों को स्वास्थ्य पेशे का बड़ा तजुर्बा होता है। इसलिए जरुरी है कि उनसे ओपीडी में सेवा ली जाए। इस संबंध में आदेश दे दिया गया है। - आंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें