फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा का 'सच' बताएगा विनय: UP ATS ने नोएडा किया तलब, नेपाल से लेकर रबूपुरा तक मदद में इसी का था हाथ

Mon, 24 Jul 2023 08:57 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बता दें कि बिना वीजा के पाकिस्तान से रबूपुरा पहुंची सीमा हैदर के 50 दिन छुपकर रहने और फर्जी ढंग से आधार कार्ड बनवाने के अमर उजाला के खुलासे के बाद पुलिस गहन जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
सीमा हैदर और सचिन मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटीएस ने अब पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के प्रेमी सचिन मीणा के फुफेरे भाई विनय को नोएडा तलब किया है। उस पर सचिन और सीमा की मदद करने का शक है। वहीं, सोमवार को विनय और पकड़े गए दोनों युवकों के घर पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। परिजनों को अपने बच्चों के घर आने का इंतजार है।

विज्ञापन

रबूपुरा निवासी सचिन मीणा की अहमदगढ़ के गांव बड़ा बांस में रिश्तेदारी है। यहां उसकी बुआ अपने परिवार के साथ रहती हैं। बताया जा रहा है कि बीते दिनों सचिन मीणा ने अपने फुफेरे भाई विनय से भी पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के संबंध में संपर्क किया था। रविवार को नोएडा एटीएस अहमदगढ़ पहुंची थी। वहां से दो सगे भाइयों को अपने साथ ले गई थी। दोनों भाई अहमदगढ़ में कंप्यूटर सेंटर चलाते हैं। 

बताया गया था कि उन्होंने ही सीमा के फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इसके बाद टीम ने सचिन के फुफेरे भाई के घर भी जाकर पूछताछ की थी। उस समय विनय घर पर नहीं था। इसके बाद उसे फोन कर नोएडा बुलाया है। 

बता दें कि बिना वीजा के पाकिस्तान से रबूपुरा पहुंची सीमा हैदर के 50 दिन छुपकर रहने और फर्जी ढंग से आधार कार्ड बनवाने के अमर उजाला के खुलासे के बाद पुलिस गहन जांच में जुटी है। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी थी कि बरामद किए गए तीन आधार कार्ड बनवाने के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने आधार कार्ड बनाने में मदद करने वालों की तलाश में टीम जुटने की भी जानकारी दी थी। इससे पहले सूत्रों ने जानकारी दी थी कि आधार कार्ड एडिट कर बनाए गए हैं।

इन्हीं आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सीमा हैदर के नेपाल में रहने और बस में सुरक्षाकर्मियों की गहन जांच से बचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आधार कार्ड बरामदगी के बावजूद पुलिस ने दर्ज किए गए केस में धोखाधड़ी की धारा नहीं लगाई थी। 
विज्ञापन

जिसके चलते सचिन और सीमा को जल्द जमानत मिल गई थी। अब बुलंदशहर के अहमदगढ़ में की गई कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द पुलिस गहन जांच कर इस मामले का अधिकारिक खुलासा करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें