फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनाए जाएंगे 48 बीज ग्राम मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी

Fri, 25 Mar 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
मौसम बदला, किसान परेशान
विज्ञापन
 बीज ग्राम योजना के तहत जनपद में 48 बीज ग्रामों का चयन होगा। इन गांवों में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर बीज दिया जाएगा और उन्नत कृषि तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऐसे गांवों को योजना में शामिल किया जाएगा जहां छोटी जोत के किसानों की तादाद अधिक हो।
विज्ञापन



किसानों को बीज उत्पादन तकनीक से प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि किसान बीज का खुद उत्पादन कर सके। बीज का सुरक्षित भंडारण कैसे हो। इसकी तकनीकी जानकारी भी किसानों को दी जाएगी। किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर किसी भी जींस का बीज कृषि विभाग की ओर से मिलेगा।


अब तक योजना के तहत 3600 किसानों का चयन भी किया जा चुका है। चयनित किसानों को प्रशिक्षण के साथ छूट की दरों पर बीज उपलब्ध कराया गया है। कुल मिलाकर योजना का उद्देश्य किसानों को बीज के प्रति निर्भर बनाना है।
विज्ञापन



सोलर पंप पर मिलेगी सब्सिडी
जहा 10 से 70 फीट ग्राउंड वाटर लेवल है, वहां सोलर पंप लगाए जाएगे और किसानों को सब्सिडी मिलेगी। सोलर पंप लगाने की प्रक्रिया की जानकारी कृषि विभाग में मिलेगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें