सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने जिले की सात में से पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने रिश्तेदारी और नजदीकी को दरकिनार करते हुए कद्दावर मंत्री आजम खान और अपने समधी बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव को जोर का झटका दिया है।
सपा मुखिया की तरफ से घोषित प्रत्याशियों में बुलंदशहर सीट से नए चेहरे मुस्तकीम अली, सिकंदराबाद से पूर्व मंत्री अब्दुल रब, अनूपशहर से पूर्व जिलाध्यक्ष हिमायत अली, खुर्जा सुरक्षित से सुनीता चौहान को टिकट दिया है। इसमें सिकंदराबाद से आजम खां के करीबी बदरुल इस्लाम पिछला चुनाव कम अंतर से हारे थे।
वहां से लालू के समधी जितेंद्र यादव भी दावेदार थे, बाद में एमएलसी बनने पर लालू के दामाद दावेदार हो गए थे लेकिन मुलायम सिंह दोनों को ही दरकिनार कर अब पूर्व मंत्री अब्दुल रब पर विश्वास जताया है। रब पुरानेे सपाई है। पूर्व जिलध्यक्ष हिमायत अली को वफादारी का इनाम मिला।
वह पहला चुनाव भी कम अंतर से अनूपशहर से हार गए थे। जिलाध्यक्ष बनाए गए। जिलाध्यक्ष बदलने के बाद भी वह सपा के साथ रहे। इसलिए उनको इसका इनाम मिला। सुनीता चौहान को खुर्जा सुरक्षित सीट से टिकट दिया है।
2014 में सुनीता को लोकसभा चुनाव में बुलंदशहर सीट से प्रत्याशी बनाया था। बाद में टिकट बदल दिया था। अब उनके खुर्जा टिकट देकर जख्म भरा है।