फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अलविदा जुमे पर सुरक्षा रहेगी कड़ी, मिश्रित आबादी पर ड्रोन से रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद की पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन की प्राथमिकता शांति व्यवस्था बनाए रखना और सौहार्दपूर्ण माहौल में नमाज संपन्न कराना है।
विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जनपद को विभिन्न सेक्टरों में बांटा गया है। विशेष रूप से मिश्रित आबादी वाले और संवेदनशील इलाकों में आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा। इन क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से छतों और गलियों की निगरानी की जाएगी, जिससे कि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तुरंत लगाम कसी जा सके। पुलिस कंट्रोल रूम से भी इन इलाकों की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।
सुरक्षा का अहसास दिलाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में रूट मार्च करेंगे। एसएसपी ने बताया कि नमाज के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए भी रूट डायवर्जन के निर्देश दिए गए हैं। धर्मगुरुओं से संवाद कर यह तय किया जा रहा है कि नमाज निर्धारित स्थलों के भीतर ही अदा की जाए।
विज्ञापन




शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी है। एसएसपी ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने या शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करेगा, तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारियों को क्षेत्र में मुस्तैद रहने और छोटी से छोटी सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया देने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें