फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छिपा सुरक्षाकर्मी, पेड़ गिरने से मौत

विज्ञापन
बनैल गांव निवासी नीरज शर्मा की मौत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद
विज्ञापन
पहासू/ छतारी। क्षेत्र के सरभन्ना गांव में बुधवार सुबह बारिश से बचने के लिए सड़क किनारे खड़े सुरक्षाकर्मी पर अचानक पेड़ गिर गया जिसके नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। मृतक के गांव बनैल में घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


पहासू के बनैल गांव निवासी मणिकांत ने बताया कि उनके पिता नीरज शर्मा (50) दिल्ली में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करते थे। बुधवार को वह छुट्टी पर थे। वह अपनी मां ज्ञानवती और मौसी को लेकर छतारी के सरभन्ना गांव में अपनी ननिहाल जा रहे थे। उन्होंने पहासू में उन्होंने मां और मौसी को बस में बैठा दिया और गांव के मोड़ पर उतरने के लिए बोल दिया।
नीरज शर्मा बाइक से रवाना हो गए। मां के पहुंचने से पहले ही नीरज सरभन्ना गांव मोड़ पर पहुंच गए। बारिश होने के कारण वह मोड़ के पास स्थित चामुंडा मंदिर के बाहर लगे नीम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। वह वहीं खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच नीम का पेड़ टूटकर उनके ऊपर गिर गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नीरज को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

बारिश में पेड़ की जड़ हो गई थी कमजोर
नीरज ने मामा शिवदत्त शर्मा ने बताया कि नीम का पेड़ काफी पुराना था। लगातार हो रही बारिश के कारण उसकी जड़ के ऊपर की मिट्टी हट गई थी, जिसके चलते जड़ कमजोर हो गई थी। पेड़ पुराना होने और जड़ कमजोर होने के कारण हल्की सी हवा और बारिश में टूटकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें